इंदौर के कनाड़िया में रहने वाली 30 वर्षीय महिला रानी की मौत के मामले में परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रानी की बड़ी मां कांता का कहना है कि हमारी बेटी की हत्या में उसके पति ईश्वर, उसकी प्रेमिका और मां का हाथ है।
रानी के मायके पक्ष के लोगों के आरोप है कि ईश्वर बार-बार पत्नी को जान से मारने की बात करता था। हालांकि, हमें इस बात को लेकर उन्हें शंका नहीं थी कि वह उसकी हत्या कर देगा।
विवाद के बावजूद रानी बेटे और बेटी की खातिर उसके ही साथ रहना चाहती थी, जबकि ईश्वर अपनी प्रेमिका को छोड़ने को तैयार नहीं था।
बेटे ने सुनी थी पटाखे फुटने जैसी आवाज
पुलिस ने जब रानी के बेटे से बात की तो उसने भी बताया कि घटना के वक्त पटाखे जैसी आवाज आई थी।
घर के पास पड़ा मिला था शव
महिला का शव बुधवार (13 अगस्त) को अपने घर के पास मिला था। पति उसे लेकर एमवाय पहुंचा था। यहां उसने डॉक्टरों को एक्सीडेंट की जानकारी दी थी।
हालांकि, गुरुवार को पोस्टमॉर्ट्म के दौरान डॉक्टरों को सिर में मिले छेद गोली धंसी मिली। इसके बाद परिजनों ने थाने पर हंगामा कर दिया था।
अब महिला के परिजनों का कहना है कि पति, प्रेमिका और उसकी मां को पुलिस बचा रही है। कनाड़िया में रानी की हत्या के मामले में उसका पति ईश्वर ही संदिग्ध है।
घटना के बाद से ही ईश्वर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वह बार बार अपने बयान भी बदल रहा था।
पति की प्रेमिका से हुआ था विवाद
रानी की परिवार की महिला कांता ने बताया कि रानी के मोबाइल पर कई दिनों से ईश्वर की प्रेमिका और उसकी मां के कॉल आ रहे थे। वह उसे रास्ते से हटने की बात भी कर रहे थे। रानी का उनसे विवाद भी हुआ था।
पति ने भी रानी के परिवार के कॉल कर उसे छोड़ने की बात कही थी। मामला समाज के साथ पुलिस तक भी पहुंचा था।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक
रानी की हत्या के मामले में ओर आरोपी बढ़ाए जाएंगे। अभी जांच खत्म नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। जो भी हत्याकांड में शामिल है। उसे बख्शा नहीं जाएगा।
