इंदौर में कांवड़ यात्रा में महिलाओं की चेन, मंगलसूत्र चोरी:एमजी रोड थाने में शिकायतें; बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने निकाली थी यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के एमजी रोड इलाके में सोमवार शाम बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान कई महिलाओं के मंगलसूत्र और चेन गायब हो गए। शाम को कई महिलाएं शिकायत लेकर एमजी रोड थाने पहुंचीं। पुलिस अब यात्रा से जुड़े फुटेज और अन्य जानकारियां खंगाल रही है।
होली के समय भी सराफा और एमजी रोड इलाके में कई महिला-पुरुषों के साथ ऐसी वारदातें हुई थीं। जिसमें क्राइम ब्रांच ने एक गैंग को पकड़ा था।
एमजी रोड के गांधी हाल से कृष्णपुरा पुल तक इंदौर तीन से विधायक गोलू शुक्ला द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी सामने आई।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ अधिकारी राहुल की पत्नी की भी सोने की चेन गायब हो गई है। इसके बाद वह थाने पहुंची। इसके साथ ही अन्य महिलाओं ने भी एमजी रोड थाने में घटना को लेकर शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन स्नेचिंग करने वाली गैंग की पहचान में जुटी है।

Exit mobile version