
इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक दुकान के ऊपर बंद कमरे में गैस रिफिलिंग का काम कर रहे दो कर्मचारी अचानक आग लगने से झुलस गए। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, घटना मूसाखेड़ी इलाके की है। यहां मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर से अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग का काम किया जा रहा था। तभी अचानक आग लग गई। कमरे में गैस फैलने से वहां मौजूद दो कर्मचारी, लक्की और मनोज यादव बुरी तरह झुलस गए। आग बुझाने के लिए स्थानीय रहवासियों ने पानी डाला, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही आजाद नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अवैध तरीके से की जा रही थी रीफिलिंग
टीआई विजय सिसौदिया के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ‘दिशा भर्तन’ दुकान में हादसा हुआ है। इसे सन्नी यादव संचालित कर रहा था। इस दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था
