इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किया था। हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने संबंधी इस आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन और पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर के इन अनुभागों में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है
जूनी इंदौर अनुभाग के लिए एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार प्रीति भिसे
मल्हारगंज अनुभाग के लिए एसडीएम डॉ. निधि वर्मा और प्रभारी तहसीलदार नारायण नांदेड़ा
राऊ अनुभाग के लिए एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा और प्रभारी तहसीलदार याचना दीक्षित
कनाड़िया अनुभाग के लिए एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल और प्रभारी तहसीलदार शेखर चौधरी
भिचौली हप्सी क्षेत्र के लिए एसडीएम अजय भूषण शुक्ला और प्रभारी तहसीलदार बलवीर सिंह राजपूत
खुड़ैल अनुभाग के लिए एसडीएम नीरज खरे और प्रभारी तहसीलदार अंकिता वाजपेयी
हातोद अनुभाग के लिए एसडीएम रवि वर्मा और प्रभारी तहसीलदार योगेश मेश्राम
देपालपुर अनुभाग के लिए एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी और तहसीलदार लोकेश आहूजा
डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के लिए एसडीएम राकेश परमार और नायब तहसीलदार विवेक कुमार सोनी
सांवेर अनुभाग के लिए एसडीएम घनश्याम धनगर और प्रभारी तहसीलदार पूनम तोमर
कार्यपालिक दंडाधिकारी अलग-अलग समय पर संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पुलिस और खाद्य विभाग की टीम के साथ पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
