संपूर्ण धोबीघाट मैदान की भूमि में से केवल तीन एकड़ पर लगा सकेंगे तीन दिवसीय मेला
इंदौर– नगर पालिक निगम इंदौर ने निगम के स्वामित्व वाले धोबीघाट मैदान पर मोहर्रम के मेला लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय नगर पालिक निगम के स्वामित्व वाली धोबीघाट भूमि पर नगर निगम द्वारा सशुल्क नियत दिन और अवधि के तहत शर्तों के साथ किराए पर देने का निर्णय लिया है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अब धोबीघाट मैदान पर किसी भी प्रकार का मेला या सार्वजनिक आयोजन नगर निगम की पूर्व अनुमति और निर्धारित शुल्क के साथ ही किया जा सकेगा। इस वर्ष ईद के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले को भी निगम से विधिवत अनुमति मिलने के बाद आयोजित किया जा सकेगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अदालत के निर्णय के बाद धोबीघाट मैदान का स्वामित्व अब नगर निगम के पास है, और इस भूमि का उपयोग नगर निगम के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा।इस निर्णय से मेले आयोजकों को एक स्पष्ट प्रक्रिया का पालन करना होगा।
ज्ञात हो कि इंदौर के वर्षों पुराने विवाद और लंबे कानूनी संघर्ष के बाद धोबीघाट मैदान की 6.70 एकड़ जमीन पर इंदौर नगर निगम ने अपना स्वामित्व स्थापित किया है। यह निर्णय जिला न्यायालय ने सितंबर 2024 में सुनाया, जिसमें नगर निगम को धोबीघाट भूमि का वैध मालिक घोषित किया गया।
