इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को नरवल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मुनादी के बावजूद लोगों ने शेड नहीं हटाए, जिससे निगम को पुलिस बल के साथ कार्रवाई करनी पड़ी। शेड तोड़ने से पहले लोगों ने कूलर, बर्तन आदि सामान बाहर निकाल लिया।
इंदौर। नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को बाणगंगा क्षेत्र के नरवल में रिमूवल की कार्रवाई की। कार्रवाई के करीब एक घंटे पहले मुनादी कराई गई थी, बावजूद इसके लोगों ने शेड खाली नहीं किए।
निगम की टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, लोग शेड में से सामान हटाने लगे। उन्होंने अपने कूलर, बर्तन और अन्य सामान सड़क पर जमा दिया। बाद में निगम की टीम ने शेड जमींदोज कर दिए।
