इंदौर जिले में एक अक्टूबर को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर,
इंदौर जिले में आगामी 01 अक्टूबर 2025 बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन वृद्धजनों के सम्मान और सेवा के लिए समर्पित अनेक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने इस दिन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों को विभिन्न दायित्व भी सौंपे है।
इस दिन जिला स्तरीय कार्यक्रम आस्था वृद्धजन आश्रम कल्याण मित्र समिति परदेशीपुरा इंदौर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें अंतःवासियों का सम्मान, वृद्धजनों की सेवा में समर्पितजनों का सम्मान किया जायेगा। इंडोर गेम केरम, लूडो, शतरंज, गीत, संगीत प्रतियोगिता का आयोजन, प्रशंसा पत्र वितरण अनेक कार्यक्रम होंगे।
जिले में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों का शतायु सम्मान शाल, श्रीफल, फूल माला के साथ उनके निवास स्थान पर जाकर किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एस.डी.एम. तथा नगरीय क्षेत्र में नगर निगम इंदौर को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वृद्धाश्रम में निवासरत् वृद्धजनों को संस्था स्तर पर ही सम्मान किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा जिला अस्पतालों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क दवा वितरण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित करेंगे। Generation Gap दूर करने के लिए महाविद्यालय/विद्यालयीन छात्र/छात्राओं और युवाओं के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम उच्च शिक्षा/शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किये जायेंगे।

Exit mobile version