इंदौर जिले के सभी कारखानों को 15 दिनों में कराना होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों के लिए फायर सेफ्टी अनुपालन को अनिवार्य करते हुए निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी कारखानों को आगामी 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी ऑडिट कराना होगा और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।
जिन औद्योगिक इकाइयों को हाल ही में सुरक्षा मानकों के अभाव में सील किया गया है, उन्हें भी फायर सेफ्टी ऑडिट कराकर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देना आवश्यक होगा। इसी प्रकार जो इकाइयाँ वर्तमान में संचालित हैं, वे भी निर्धारित अवधि के भीतर अपनी फायर सेफ्टी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। प्रशासन को रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी औद्योगिक प्रतिष्ठानों का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पुष्टि करेंगे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता न किया जाए और फायर सेफ्टी अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Exit mobile version