मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार में खुद हु और पूरी दुनिया में मेरे पापा सबसे अच्छे है ।दरअसल इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में रहने वाला आशीष सिंह मूलतः धर्मपुरी जिला धार का रहने वाला है और इंदौर में रहकर बीए की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था वही आशीष ने पहले अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और इसके बाद किराए मकान में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है जिसमें आशीष ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया और लिखा कि मेरे पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा है ।बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है
