इंदौर के ट्रैफिक थाने के कबाड़ में लगी आग:शार्ट-सर्किट के चलते हुआ हादसा; कार, ऑटो रिक्शा और बाइक जलकर खाक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पश्चिम इलाके के ट्रैफिक थाने में बुधवार को आग लग गई। जिसमें कबाड़ में खड़ी हुई गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग के चलते आसपास के इलाके में काफी धुआं फैल गया।
फायर बिग्रेड के मुताबिक घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। यहां शार्ट-सर्किट के चलते सूखे पेड़ में आग लग गई थी। आग बढ़ते-बढ़ते वहां खड़े जब्ती के वाहनों तक पहुंच गई। कुछ देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। आग से कबाड़ में खड़ी कार, ऑटो रिक्शा और बाइक जल गई। सूचना के बाद यहां जीएनटी मार्केट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया।
आग लगने के चलते कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फायर बिग्रेड के मुताबिक एक टैंक पानी डालकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू कर लिया गया था।
एसीपी जोन 4 सुप्रिया चौधरी ने बताया-
संभवत आग शार्ट-सर्किट के चलते लगी है। जिसमें ज्यादा सूखे पेड़ और पत्ते जले हैं। वहां कुछ गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि फायर बिग्रेड ने आग पर काबू किया है।

Exit mobile version