इंदौर की सफाई व्यवस्था पर फिदा हुआ केरल!”

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छता की राजधानी में पहुंचे केरल के अपशिष्ट प्रबंधन मंत्री एम.बी. राजेश ने इंदौर मॉडल को बताया देश का रोल मॉडल

इंदौर। भारत की स्वच्छता राजधानी इंदौर ने एक बार फिर अपने अभिनव सफाई मॉडल से देशभर को प्रेरित किया है। केरल राज्य के स्थानीय प्रशासन एवं अपशिष्ट प्रबंधन मंत्री श्री एम. बी. राजेश सहित उनके विभाग के सेकेट्री सहित अधिकारियों के दल द्वारा
आज इंदौर का दौरा कर सफाई व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे “देश के लिए रोल मॉडल” बताया।

महापौर सचिवालय में हुई इस भेंट के दौरान मंत्री राजेश ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से विशेष मुलाकात की। उन्होंने इंदौर के चर्चित स्वच्छता मॉडल की विस्तार से जानकारी ली और नागरिक पत्रिका के साथ इंदौर की सांस्कृतिक पहचान दर्शाने वाला अंगवस्त्र भी स्वीकार किया। इस दौरान मंत्री एम बी राजेश ने कोच्चि में इंदौर प्रतिनिधिमंडल को आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, जिसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सहर्ष स्वीकार किया।

- Advertisement -

महापौर ने बताया, “मुझे इस बात की खुशी है कि इंदौर के मॉडल के आधार पर केरल सरकार अपने प्रदेश में कई नवाचारों की शुरुआत करने जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में केरल की उपलब्धियों की जानकारी लेकर हम भी इंदौर वहां की बेहतर व्यवस्था को अपनाएंगे

इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अब तक 1,600 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शहर का दौरा कर चुके हैं। महापौर ने यह भी दोहराया कि “इंदौर का मॉडल पूरी तरह पारदर्शी और अनुकरणीय है — इसमें कोई टॉप सीक्रेट नहीं है। इसे देश के किसी भी हिस्से में अपनाया जा सकता है।”इंदौर अब केवल स्वच्छता में नंबर वन नहीं, बल्कि पूरे देश को स्वच्छता की दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक शहर बन चुका है।

Exit mobile version