इंदौर की दोनों टीमें सेमीफाइनल में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • धर्मेश यशलहा
    मप्र कार्पोरेशन(एरिया) बास्केटबॉल ट्रस्ट और मप्र बास्केटबॉल संगठन के तत्वावधान में आयोजित मप्र राज्य सब जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा में इंदौर की दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, बास्केटबॉल ट्रस्ट परिसर इनडोर स्टेडियम में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए, इंदौर की बालिका की टीम ने नीमच और बालक टीम ने जावरा को हराया, बालिकाओं में एक क्वार्टर फाइनल भोपाल की ही दो टीमों के बीच हुआ तो, बालकों में ग्वालियर ने रतलाम को हराया, मप्र बास्केटबॉल संगठन के कुलविंदर सिंह गिल ने स्मैश को बताया कि 14 सितम्बर से हो रही इस 14वर्ष आयु की स्पर्धा के सेमीफाइनल और फाइनल 18 सितम्बर को होंगे, बास्केटबॉल ट्रस्ट के सुनील हार्डिया ने स्मैश को बताया कि सेमीफाइनल सुबह 7 बजे से और फाइनल दोपहर 3 बजे है होंगे, शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा, इस अवसर पर बास्केटबॉल ट्रस्ट ट्रस्टी कुलदीप हार्डिया भी मौजूद थे, बालकों की इंदौर टीम में अर्श कर्णिक भी है, जो तेजस कर्णिक के बेटे हैं, कर्णिक स्मृति समिति इंदौर सदस्य तेजस स्वर्गीय वीं पी कर्णिक का पोता हैं, आदरणीय वी पी कर्णिक स्मृति में ही कर्णिक स्मृति समिति इंदौर प्रतिवर्ष इंदौर जिला बैडमिंटन एकल विजेता खिलाड़ियों को कर्णिक पुरस्कार प्रदान करती है
  • धर्मेश यशलहा
    सरताज अकादमी
    स्मैश

Exit mobile version