इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने फिर दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, बेसहारा अम्मा का तुरंत कराया उपचार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एक बार फिर अपनी मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया। जनसुनवाई में उपचार के लिए आईं बेसहारा वृद्धा भारती ने कलेक्टर श्री वर्मा को बताया कि इस संसार में उनका कोई सहारा नहीं है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने उनकी व्यथा को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के श्री देवेंद्र रघुवंशी द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और अम्मा को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
अम्मा के देखभाल और अटेंडर की जिम्मेदारी आगे एक सामाजिक संस्था (एनजीओ) को सौंपी गई, ताकि उनके उपचार और सेवा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का यह मानवीय कदम प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है।

Exit mobile version