
इंदौर के क्लॉथ मार्केट में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग सुबह करीब 6:45 बजे लगी, जिसके बाद दमकल टीम तुरंत सक्रिय हो गई। आग की चपेट में आधा दर्जन से अधिक दुकानें आ गईं, जिससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है
दमकल को आग बुझाने में आई दिक्कतें
संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण दमकल वाहनों को अंदर पहुंचने में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पाइप डालकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि, दुकानों में भारी मात्रा में कपड़ा भरा होने के कारण अंदर अभी भी धुआं बना हुआ है, जिसे पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है।
फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
