इंदौर। जिला प्रशासन ने शहर में अमानक स्तर के खाद्य पदार्थों और कन्फेशनरी कंपनियों के नाम डुप्लीकेट सामान बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए सात दिन के भीतर 26 में से 22 संस्थानों पर एक करोड़ रुपए की चालानी कार्रवाई की है, जिला प्रशासन की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दरअसल इंदौर जिला प्रशासन और जिला खाद्य औषधि विभाग ने मिलकर इंदौर शहर के 26 संस्थानों पर पहुंचकर जांच की। खास बात यह रही कि इन संस्थानों पर खाद्य विभाग की लाइव टेस्टिंग लैब से मौके पर ही जांच कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई जहां दुकानदारों के सेंपल फेल होने पर अलग अलग राशि की वसूली की गई है। शहर के बाहरी हिस्से में संचालित होने वाले चोखी ठानी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की टीम ने अमानक स्तर के बाफले के आटे का सेंपल किया जो फेल हो गया जिसके बाद जिला प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारी मनीष स्वामी ने संस्थान से भारी भरकम रकम वसूली है। कुल 26 संस्थानों की जांच में से 22 संस्थानों की रिपोर्ट फेल हुई है जिसके चलते जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक की दंड राशि वसूल की है

Exit mobile version