इंदौर:कारोबारी की 4 फर्म्स पर छापा, घर सील

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कारोबारी संजय अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़ी चार फर्म्स पर स्टेट जीएसटी विभाग ने मंगलवार को एकसाथ छापेमारी की। कार्रवाई में अग्रवाल की एग्रोकेमिकल कंपनी सुशील कॉरपोरेशन, ग्रो रिच एग्रोटेक, नर्मदा ट्रेडर्स और वर्क विस्तार शामिल हैं। ग्रो रिच एग्रोटेक के डायरेक्टर उनके सहयोगी अर्पित कंसल है।
विभाग की कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा गहमागहमी बिचौली मर्दाना के पास संजना पार्क में संजय अग्रवाल के निवास पर रही, जहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दोपहर 2 बजे शुरू हुई कार्रवाई में टीम ने घर सील किया और घरवालों के मोबाइल जब्त कर लिए। वहीं अन्य तीन ठिकानों पर भी छापे जारी रहे। कार्रवाई देर रात तक चली। सर्कुलर ट्रेडिंग, टर्नओवर कम दिखाने और आईटीसी के गलत इस्तेमाल जैसे आरोपों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
एग्रोकेमिकल से को-वर्किंग तक कारोबार
सुशील कॉर्पोरेशन एग्रोकेमिकल बायोस्टिम्यूलेंट, फर्टिलाइजर और माइक्रोन्यूट्रिएंट उद्योगों के लिए रॉ मटेरियल का निर्माण, निर्यात, आयात, ट्रेडिंग व सप्लाय करती है। कंपनी का कारखाना नायता मुंडला में है।
ग्रो रिच एग्रोटेक पानी में घुलने वाले उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, बायो-स्टिम्यूलेंट, पौध वृद्धि प्रोत्साहक, बायो-पेस्टिसाइड जैसे कृषि उवर्रक का निर्माण करती है।
वर्क विस्तार कंपनी को-वर्किंग स्पेस प्रदान करती है।
नर्मदा ट्रेडर्स भी संजय अग्रवाल से जुड़ी हुई फर्म ही है।

Exit mobile version