आरटीओ इंदौर ने की वाहनो पर की कार्यवाही-16 वाहनों से वसूला 70 हजार रूपये का जुर्माना ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बिना फिटनेस 03 वाहन जब्त किये गये।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर जिले में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही हैं तथा मध्यप्रदेश मोटरयान अधिनियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज इंदौर- उज्जैन , इंदौर-आगर मालवा रूट की बसों की सघन चेकिंग की गई। जिसमे वाहनो के फ़िटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने,परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही, स्कूल वाहनो में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 16 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया । साथ ही बिना फिटनेस के संचालित 01 स्कूल बस, 01 ट्रक सहित कुल 03 वाहन जब्त किए। इस दौरान वाहनों से 70 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version