आयुष विभाग द्वारा आम नागरिकों को पोषण आहार के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सेवा पखवाड़े के तहत एमवाय हॉस्पिटल में आयुष विभाग द्वारा आम नागरिकों को पोषण आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोषण आहार संबंधी जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया द्वारा पोषण आहार संबंधी तथा कुपोषण, रक्ताल्पता, मधुमेह, आदि से संबंधित जानकारी गर्भवती, धात्री महिलाओं को दी। साथ ही सप्तधातु पोषण आहार की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र भालसे ,डॉ. वंदना साहू, डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा भोजन में विरुद्ध आहार की जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिकों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. रागिनी शिवहरे, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता जैन, डॉ. पुष्पा गोथवाल, डॉ. सीमा आर्य, डॉ. महेश कुमार पोरवाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर देवारण्य योजना के तहत औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। प्रदर्शनी में औषधीय पौधों के गुण एवं उपयोगिता के बारे में उपस्थित आम नागरिकों को जानकारी दी गयी। औषधीय पौधों के गुण बताकर उपस्थित आम नागरिकों को पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश पाटील, डॉ. स्वाति गुप्ता, डॉ. शाहिद शेख उपस्थित थे।

Exit mobile version