आयुष लोक कल्याण संस्था के स्टूडेंट्स भी बने इंदौर पुलिस के साइबर जनजागरूकता अभियान के साथी, लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली साइबर जागरुकता रैली।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

◆ Addl. DCP क्राइम नेसाइबर वोलिएंटीएर्स के साथ बंगाली चौराहे पर ऑटो रिक्शा एवं प्रमुख स्थानों पर पोस्टर्स, स्टिकर्स लगाने के साथ ही लोगों को पम्पलेट्स वितरित कर, किया उन्हें साइबर जागरूक बनने के लिए प्रेरित ।

इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दिनांक 17.01.25 को एडिशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया, आयुष लोक कल्याण संस्था शांति विहार कॉलोनी में छात्र-छात्राओं के बीच पहुँचे।
सायबर अवेयरनेस के तहत कार्यशाला में वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी और साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल cybercrime.gov.in, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें, आदि के बारें में बताया।
इंदौर पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर आयुष लोक कल्याण संस्था के छात्र-छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ शांति विहार कॉलोनी से बंगाली चौराहा तक साइबर जागरुकता रैली निकाली गई। पुलिस टीम द्वारा बंगाली चौराहा के विभिन्न स्थानों एवं ऑटो रिक्शा पर पोस्टर्स व स्टिकर्स लगाए तथा वहां उपस्थित 300 से अधिक लोगों को साइबर अवेयरनेस हेतु बनाये पम्पलेट्स वितरित कर, उन्हें विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ध्यान रखने वाली बातों की सावधानियों की जानकारी दी।

- Advertisement -
Exit mobile version