आमजन की जेब पर पड़ रहा असर:निगम टैक्स में बढ़ोतरी, कांग्रेस कल विरोध में आंदोलन करेगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


नगर निगम के बजट 2025-26 में संपत्ति कर, जलकर और अन्य शुल्कों में भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे शहरवासियों पर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। कांग्रेस ने 9 जुलाई को इसके खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि निगम ने कर प्रणाली में कई बदलाव किए हैं। इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। चौकसे ने आरोप लगाया कि परिषद की सहमति के बिना ही राजस्व अधिकारियों और बिल कलेक्टरों की सिफारिश पर रेट झोन में बदलाव कर दिए गए। संपत्ति कर की गणना में कलेक्टर गाइडलाइन को आधार बनाया गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version