
डेढ़ लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा और वाहन किये जप्त।
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में विगत दिवस इंदौर के बायपास क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक दोपहिया वाहन पर परिवहन कर ले जाई जा रही 2 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई। मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी अरुण तड़वी पिता गणेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया| मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग एक लाख रुपए है।
इसी प्रकार आबकारी की टीम के द्वारा MR 9 रिंग रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन पर परिवहन कर ले जाई जा रही 100 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। बरामद की गई मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी राजेश पिता हनु कुशवाह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 57500 रुपए है। इंदौर आबकारी की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
