आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 लाख की शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 लाख रूपए मूल्य की अवैध शराब जप्त की है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल आबकारी विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी की एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में शराब अपने फ्लेट पर रखकर उसे बेच रहा है। मुखबिर के बताये स्थान पर आबकारी विभाग की टीम ने फ्लेट पर दबिश दी और वहा से 21 पेटी बियर और दो पेटी इंगलिश शराब की जप्त की है।

मोके से एक आरोपी नितेश को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर इंदौर में बेचा करता था, पकड़ी गई शराब की कीमत 3 लाख रूपए बताई जा रही है। वही अभी आरोपी के दो साथी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version