आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पालदा क्षेत्र में अवैध भांग की फैक्ट्री पर कार्रवाई की। यहां से 300 किलो भांग जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया पालदा और बायपास के बीच नायता मुंडला में एक फैक्ट्री में मशीनें डालकर भांग पीसी जा रही थी।सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी को मिली सूचना के बाद टीम नायता मुंडला रोड पर रेनबो पॉलिमर्स फैक्ट्री पहुंची और यहां पीछे एक गोदाम में दबिश दी।
