इंदौर बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकलेगी रैली
आकाश विजयवर्गीय के साथ सैकड़ों की संख्या में काले वस्त्र पहन कर नागरिक होंगे शामिल
इंदौर – आज 27 दिसंबर शनिवार के दिन पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाओं का पुरजोर विरोध के स्वरूप बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक जन आक्रोश यात्रा निकली जाएगी।
भगवा झंडे और तिरंगे के साथ काले वस्त्र में लोग शामिल होंगे यात्रा में
यात्रा दोपहर 4:00 बजे बड़ा गणपति से पैदल मार्च के रूप में निकलकर राजवाड़ा तक पहुंचेगी, अपना विरोध दर्ज करने आए नागरिक काले कपड़ों में रहेंगे। हाथों में भगवा ध्वज, तिरंगा ध्वज, तख्तियों सहित ढोल ताशा के साथ बड़ी संख्या में अपना विरोध दर्ज कराते हुए यह यात्रा राजवाड़ा पर आकर उद्बोधन के पश्चात समाप्त होगी।
