आउटसोर्स कर्मचारी की मौत:बिजली के पोल से गिरा, उधर सड़क हादसे में घायल सेफ ने भी दम तोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राउ में बिजली के पोल पर काम करने के दौरान शनिवार को एक कर्मचारी नीचे गिर गया। इस हादसे में उसे सिर में गंभीर चोट आई। वह आउटसोर्स कर्मचारी है। पुलिस ठेकेदार की लापरवाही को लेकर जांच कर रही है।
आंनद(32) पुत्र रमेश चौहान निवासी पिगडबर इलाके में बिजली के पोल पर मेंटनेंस का काम कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए आनंद को उपचार के लिए कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अलसुबह उसने यहां दम तोड़ दिया। आनंद के परिवार में उसका भाई बहन और मां हैं। यहां पोल के मेटेनेंस निजी कंपनी का है। ठेकेदार की लापरवाही को लेकर अभी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त सुरक्षा के संसाधन नही थे।
शेफ की हादसे में मौत
इंदौर में बरसात के कारण सडक पर हुए बडे बडे गड्डो से एक होटल के शेफ की जान पर बन आई। हादसे में घायल होने के बाद उनका उपचार चलता रहा। जिसमें शनिवार रात उनकी मौत हो गई। खुडैल पुलिस के मुताबिक घटना 7 सितंबर की है। निपानिया रोड से रात 12 बजे के लगभग बाइक से अपने घर बालाजी स्केयर जा रहे महेंद्र(55)पुत्र राम भवन मिश्रा सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें उपचार के लिए लोगो ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। महेंन्द्र मूल रूप से रीवा के रहने वाले है। यहां होटल में शेफ का काम करते है। उनके परिवार में पत्नी ओर एक बेटी है।
पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत
इंदौर के एरोड्रम में रहने वाले एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। बताया जाता है वह उनकी रात में तबीयत बिगड़ी थी। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक बाबू मुराई कॉलोनी में जयदत पुत्र राजेन्द्र चौहान की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में जयदत का पोस्टमार्टम कराया गया है। जयदत अन्नपूर्णा और चदंन नगर थाने में पदस्थ रहे। फिलहाल वह डीआरपी लाइन में थे।

Exit mobile version