अस्पताल का बिल भरने को घर वालों मे बेचे गहने, गिरवी रखे खेत…ICU में मृत बच्चे का इलाज करते रहे डॉक्टर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कुछ साल पहले गब्बर नाम की एक बॉलीवु़ड फिल्म आई थी जिसमें एक अस्पताल के बारे में यह दिखाया गया था कि कैसे अस्पताल के प्रबंधन द्वारा एक मरे हुए व्यक्ति का इलाज किया जाता रहा और इलाज के नाम पर घर वालों से लाखों रुपए वसूले जाते रहे. ठीक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक अस्पताल से सामने आई है. यहां 22 दिनों तक चले एक दुधमुंहे बच्चे इलाज के नाम पर सिर्फ पैसों की उगाही होती रही और अंत में डॉक्टर की संवेदनहीनता के चलते एक परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया.

आरोप है कि अस्पताल ने मृत बच्चे को आईसीयू में रखकर परिजनों से मोटी रकम वसूलने की नियत से लाखों का बिल थमाया।आयुष्मान कार्ड से इलाज की शुरुआत हुई और फिर मृत बच्चे के परिवार से दो लाख रुपये वसूल भी लिए गए.

Exit mobile version