आखिरकार नगर निगम बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का काम शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही करीब 300 करोड़ रुपए के खर्च से बना कॉरिडोर इतिहास की बात हो जाएगा।
आखिरकार नगर निगम बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का काम शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही करीब 300 करोड़ रुपए के खर्च से बना कॉरिडोर इतिहास की बात हो जाएगा।
100-100 फीट चौड़ी होगी सड़क
इंदौर में राजीव गांधी प्रतिमा से निरंजनपुर के बीच 11.5 किमी के बीआरटीएस को खत्म करने का फैसला हो चुका है। रेलिंग व बस स्टैंड हटाने से पहले नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण का फैसला किया है, जिसको लेकर सर्वे कराया गया। इसमें तीन निजी संपत्ति सामने आई है तो बाकी सभी बाधक सरकारी हैं। उन्हें दूर करते ही दोनों तरफ की सड़क 100-100 फीट चौड़ी होगी।