कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने इंदौर में हाल ही में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर श्री पंवार नवजीवन विजय को विभिन्न शाखाओं का प्रभार सौंपा है। श्री पंवार को राजस्व मामलों के लिए हातोद और देपालपुर अनुविभाग का प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें उप जिला निर्वाचन अधिकारी (भारत निर्वाचन/स्थानीय निर्वाचन), संस्कृति पुरातत्व एवं पर्यटन प्रकोष्ठ, जी.एम.एफ.सी, सूचना का अधिकार, प्रतिलिपि शाखा सहित अन्य शाखाओं का प्रभार भी दिया गया है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर स्तर के किसी अधिकारी के अवकाश एवं प्रशिक्षण पर जाने पर सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिए लिंक अधिकारी भी बनाये है। श्री गौरव बेनल के लिंक अधिकारी सुश्री निशा डामोर रहेंगी। श्री पंवार नवजीवन विजय के श्री गौरव बेनल, श्री रोशन राय के श्री रिंकेश वैश्य, श्रीमती निशा डामोर के श्री पंवार नवजीवन विजय और श्री रिंकेश वैश्य के श्री रोशन राय लिंक अधिकारी रहेंगे।
