अतिक्रमण हटाने का विरोध‎:विधायक हार्डिया ने एसडीएम से कहा- आप कलेक्टर से बड़े हो गए हो, फोन तक नहीं उठाते हो

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बुधवार को पंचम की फैल में अतिक्रमण हटाने गई टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रिमूवल टीम के पहुंचते ही रहवासियों ने विधायक महेंद्र हार्डिया से संपर्क किया। विधायक ने एसडीएम प्रदीप सोनी को फोन लगाए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर नाराज विधायक मौके पर पहुंच गए और एसडीएम को दोबारा फोन लगाया गया। फटकार लगाते हुए हार्डिया बोले कि आप क्या कलेक्टर से बड़े हो गए हो। एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण की बात कही तो विधायक फिर बोले कि अवैध निर्माण पूरे इंदौर में हैं तो सभी हटा दोगे क्या। दोनों ओर से बातचीत के बीच हार्डिया बोले कि मैं बैठा हूं यहां। आकर तोड़ें अब दुकानें। मैं देखता हूं कौन तोड़ता है। कार्रवाई का इतना विरोध हुआ कि टीम को उलटे पैर लौटना पड़ा।

Exit mobile version