अतिक्रमण और गंदगी फैलाई तो एक लाख रुपए का जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर निगम प्रशासन ने एनएस ट्रेडर्स पर 1 लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि जोन 15 के वार्ड 83 में यह कार्रवाई की गई है। स्कीम 71 में स्क्रैप व्यापारी एनएस ट्रेडर्स ने 10 हजार वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र पर अतिक्रमण किया था। इसकी शिकायत निगम को मिली थी। वहां अत्यधिक गंदगी भी पाई गई। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में ऐसा न करें और सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version