अटल गृह ज्योति योजना के इंदौर जिले में लाभार्थी बढ़े

By Abhishek Raghuvanshi

शासन की महत्वपूर्ण अटल गृह ज्य़ोति य़ोजना के इंदौर जिले में पिछले तीन माह के दौरान करीब 80 हजार उपभोक्ता बढ़े हैं। इन्हें तीन माह पहले की तुलना में करीब दो करोड़ रूपए ज्यादा की सब्सिडी शासन की योजना के अनुसार जारी की गई है। अभी अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत इंदौर जिले में करीब सवा चार लाख उपभोक्ता लाभ ले रहे है। अभी इन लाभार्थी उपभोक्ताओं को सत्रह करोड़ रूपए से ज्यादा की मासिक सब्सिडी बिजली बिलों में दी जा रही है। अटल गृह ज्योति योजना मप्र शासन द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को सीमित बिजली उपयोग पर सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। इसमें पहले सौ यूनिट तक खपत होने पर सौ यूनिट बिजली कुल 100 रूपए के देयक पर उपलब्ध कराई जाती है, 150 यूनिट मासिक या दैनिक पांच यूनिट औसत खपत पर भी सौ रूपए में सौ यूनिट बिजली का देयक जारी होता है, शेष 50 यूनिट की बिजली प्रचलित दर पर दी जाती है। मासिक 150 यूनिट या दैनिक 5 यूनिट औसत खपत से ज्यादा बिजली उपयोग पर उस माह विशेष पर घरेलू उपभोक्ता को सब्सिडी नहीं दी जाती है।

Exit mobile version