आपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
प्रभारी कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के समस्त लोकतंत्र सेनानियों तथा ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिनका स्वर्गवास हो गया है, उनके परिवार जन को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
