सौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल आरटीओ में कॉन्स्टेबल रह चुका सौरभ शर्मा अभी कुछ देर पहले ही लोकायुक्त के शिकंजे में आ चुका है… उसे टीम ने कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया है… इसकी पुष्टि लोकायुक्त डीजी जयदेव प्रसाद ने कर भी दी… वहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि सौरभ को कल ही उठा लिया था… इधर सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने मीडिया से कहा कि सौरभ अभी कोर्ट में पेश होने ही वाला था कि लोकायुक्त ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि सौरभ ने सोमवार को कोर्ट में खुद उपस्थित होकर सरेंडर करने का आवेदन भी दे दिया था… बता दें कि लोकायुक्त ने 18-19 दिसम्बर 2024 को सौरभ के ठिकानों पर छापामारी की थी, जिसमें उसे 2 क्विंटल से ज्यादा चांदी की ईंटें, 11 करोड़ से ज्यादा का कैश, तो भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण भी मिले… वहीं 93 करोड़ की प्रॉपर्टी व अन्य का भी पता चला था..

Exit mobile version