एक बार गलती हो सकती है, दोबारा नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पचमढ़ी शिविर में अमित शाह की बीजेपी नेताओं को सख्त नसीहत मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं को साफ शब्दों में चेताया कि वे बेवजह और विवादित बयान देने से बचें. शाह का कहना था कि गलती एक बार हो जाती है, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दोबारा ना हो.शाह ने स्पष्ट रूप से कहा, “आप में से कई लोगों से पहले भी ऐसी गलतियां हो चुकी हैं. लेकिन याद रहे कि गलती बार-बार ना हो और किसी भी सूरत में विवादित या संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से बचें”

Exit mobile version