नीट:पांच और छात्र इंटरविनर बने, अब 22 को सुनवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नीट में बारिश, तूफान के चलते बिजली बंद होने से छात्रों को हुई परेशानी और फिर से एक्जाम कराने को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के निर्देश पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जवाब पेश कर दिया है। इसमें उल्लेख है कि परीक्षा के बाद हाई लेवल कमेटी ने समीक्षा की थी। कमेटी ने माना कि बारिश और आंधी से परेशानी हुई थी। हालांकि उनका कहना है कि अंधेरा इतना नहीं था कि छात्र पेपर नहीं पढ़ पाए हों। पर्यवेक्षकों ने भी ऐसी कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि एनटीए इंदौर के 11 सेंटरों को छोड़कर देशभर के छात्रों के नतीजे जारी कर सकती है। 4 मई को हुई इस परीक्षा में देशभर से 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।
वहीं 5 अन्य छात्र भी हाई कोर्ट में इंटरविनर बने हैं। उन्होंने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है। एप्लीकेशन में कहा कि उन्होंने अच्छे से पेपर दिया है। उन्हें किसी तरह की परेशानी एक्जाम के दौरान नहीं आई। मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी

Exit mobile version