
तिलक नगर में दंपती का झगड़ा सुलझाने पहुंचे दो साड़ू भइयों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे को सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने सोनू बंजारा निवासी इन्द्रा एकता नगर की शिकायत पर शंकर निवासी साकार कुंज पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि मेरी मामी मंजू मामा को बताए बगैर सामान लेकर साकार कुंज में रहने आ गई थी। मामा ने फोन पर कहा कि मेरे साथ चल, तेरी मामी से बात करते हैं। वहां मामा ने गाड़ी, आधार कार्ड, कपड़े व अन्य सामान मांगा तभी मेरा साड़ू भाई शंकर आ गया। वह मामा को गाली देते हुए लात-घूंसे मारने लगा। मैं बचाने गया तो शंकर ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और मेरा सिर फोड़ दिया।
