ICC: बाउंड्री परकैच पकड़ने के नियमों में बड़ा बदलाव…गेंद को एक बार ही हवा में उछाल सकेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पहले फील्डर बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर गेंद को हवा में उछाल देते थे, इसके बाद बाउंड्री लाइन के बाहर जाकर गेंद को हवा में फेंकते थे और उस वक्त उनके पैर भी हवा में रहते थे. गेंद तब तक हवा में ही रहती थी. इसके बाद फील्डर्स कूदकर बाउंड्री लाइन के अंदर आकर कैच पूरा कर लेते थे. अब फील्डर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर जाने के बाद सिर्फ एक बार ही हवा में उछाल सकते हैं. यानी के गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर हवा में उछाने के बाद उसको सीधे बाउंड्री लाइन के अंदर जंप करना होगा. तभी कैच मान्य होगा। वरना कैच मान्य नहीं होगा. नया नियम श्रीलंका-बांग्लादेश टेस्ट से पहले ही लागू किया जाएगा. यह बदलाव मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) 2026 अक्टूबर 2026 से शामिल करेगा जबकि ICC अगले महीने से इस नियम को शामिल कर लेगा.

Exit mobile version