देश की बात, आपके शहर से
बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली लोहा सिंह गिरफ्तार, SSB ने दबोचा
बिहार 12 बार पढ़ी गई

बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली लोहा सिंह गिरफ्तार, SSB ने दबोचा

गया।

Abhishek Raghuvanshi22 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गया। बिहार के गया में एसएसबी 29 वीं वाहिनी और धनगाई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह को गिरफ्तार किया गया है. यह लंबे अरसे से फरार चल रहा था. सुरक्षा बल इसे लगातार तलाश रहे थे. इसी बीच नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह के संबंध में एसएसबी को इनपुट मिला था।

एसएसबी कमांडेंट को मिली थी सूचना : जानकारी के अनुसार, 29वीं वाहिनी एसएसबी गया के कमांडेंट हरे कृष्णा गुप्ता को कुख्यात नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह के संबंध में सूचना मिली थी. इसके बाद एसएसबी धनवाई समवाय और धनगाई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. इस क्रम में धनगाई थाना अंतर्गत तिलेटांड़ में छापेमारी की गई।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

नक्सली लोहा सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज : सुरक्षा बलों ने मौके पर घेराबंदी की और फरार चल रहे एक लाख के कुख्यात इनामी नक्सली लोहा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है. इसके खिलाफ मगध के जिलों में कई कांड अंकित बताए जाते हैं।

”एक लाख के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी की गई है. यह काफी कुख्यात नक्सली बताया जाता है. बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी धनगाई समवाय और धनगाई पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की और फिर इस कुख्यात इनामी माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार नक्सली को धनगाई थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है.”- हरे कृष्णा गुप्ता, कमांडेंट, एसएसबी 29वीं वाहिनी गया

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई : बता दें कि बिहार के गया जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी कई नक्सलियों को दबोचा गया है. सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी के जवान उन्हें घुटने पर लाने की कोशिश में लगे रहते हैं. गया पुलिस भी लगातार एक्शन में दिखाई देती है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
↑