
सिंगरौली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे सभी लोग
सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हाे गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है।
हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों को सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हादसे में इन लोगों की मौत हुई
संदीप उर्फ सोनू साहू
प्रमोद यादव
रमाकांत साहू
सुजीत यादव
हादसे में ये लोग घायल हुए
नीरज कुमार वैश्य (23)।
रमाकांत साहू (26)।
संदीप उर्फ सोनू साहू (25) पिता प्रहलाद साहू।
कृष्णा वैश्य (26) पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत।
प्रमोद यादव।
प्रदीप साहू पिता रामप्रताप साहू।
सुजीत यादव पिता केशचंद यादव, तियरा।
कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू।
प्रदीप साहू (ड्राइवर)।
सभी मृतक दोस्त थे,सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था।
