10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बेटमा | पुलिस ने 2017 से फरार 10 हजार रु के इनामी आरोपी उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। आरोपी उपेंद्र उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के नागौर गांव का रहने वाला है। उस पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। वह सात साल से फरार था। इंदौर ग्रामीण एसपी ने उस पर 10 हजार रु. का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह, भरतलाल यादव, कमलेंद्र दीक्षित, सुनील बामनिया, राजेश पटेल, कल्लू राठौर, उमेश, अर्जुन और शुभम परमार की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version