प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सशस्त्र सेनाओं, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, नेशनल कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और दिल्ली पुलिस का संयुक्त गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर लगातार 12 बार ध्वजारोहण करने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन गए।
