
तेल कंपनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹41 की कटौती की है। ऐसे में अब आपको एलपीजी गैस सिलेंडर 41 रुपए सस्ता मिलेगा। देश में आज एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। 2025-26 वित्त वर्ष के पहले दिन गैस उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 1 अप्रैल से गैस के दामों को कम करने का फैसला लिया गया है।
गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपए की कटौती
दामों में गिरावट होने से ग्राहकों को निश्चित ही राहत मिलेगा। वही करोड़ों लोग इसकी राह देख रहे थे। बता दे की तेल कंपनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹41 की कटौती की है। ऐसे में अब आपको एलपीजी गैस सिलेंडर 41 रुपए सस्ता मिलेगा।
गैस सिलेंडर के दाम कम
महंगाई के बीच आमजन को राहत देने के लिए गैस सिलेंडर के दाम को कम किया गया है। देश के तेल कंपनी ने 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों को कम करने का फैसला लिया है। तेल विपणन कंपनी ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत को संशोधित किया है। इसके साथ 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपए की कटौती की गई है।
अब इतना होगा रेट
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटकर 1762 रुपए हो गया है। बता दे कि पहले इसकी कीमत 1803 रुपए थी। मध्य प्रदेश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें तो फिलहाल वह 2002 रुपए मिल रहा था, अब इसमें ₹41 की कटौती के बाद इसे 1961 रुपए में लिया जा सकेगा। ₹41 की कटौती होने से निश्चित ही ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1868.50 रुपए हो गया है। इससे पहले वहां इसकी कीमत 1913 रुपए थी जबकि मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत 1713. 50 रुपए निर्धारित की गई है। इससे पहले मार्च में इसकी कीमत 1755. 50 रुपए निर्धारित की गई थी। वहीं चेन्नई में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो पहले इसकी कीमत 1965 रुपए थी जिसे घटना कर 1921.50 रुपए किया गया है।
14 किलो ग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर
वही 14 किलो ग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की बात करें तो आज इंडियन ऑयल समेत पेट्रोलियम कंपनी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इसका रेट 803 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 829 रुपए, मुंबई में यह 802. 50 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। तमिलनाडु में इसकी कीमत 818. 50 रुपए हैं।
