सद्भावना शिविर दो अक्टूबर को

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर,
इंदौर जिले में दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जायेगी। इस दिन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विभाग द्वारा सांवेर विकासखंड के ग्राम बूढ़ी बरलाई में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन जायेगा। शिविर में अस्पृश्यता निवारणार्थ चलाई जा रही योजना और कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा। शिविर में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version