शासकीय उद्यान फलबाग एवं उद्यान रेसीडेंसी इन्दौर की अमरूद फलबहार विक्रय के लिए निविदा आमंत्रित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


शासकीय उद्यान फलबाग एवं शासकीय उद्यान रेसीडेंसी इन्दौर की वर्ष 2025-26 की अमरूद फलबहार मुहरबंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित कर विक्रय की कार्यवाही की जाना है। इसके लिये फलबहार क्रेता एवं व्यापारियों से 16 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उप संचालक उद्यान ने बताया कि कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी, शासकीय उद्यान फलबाग, ए.बी. रोड इन्दौर में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य दिवसों में 16 सितम्बर 2025 की सुबह 11 बजे तक 100 रुपये नगद जमा कर निविदा प्रपत्र क्रय की जा सकती है। निविदा प्रपत्र सील बंद लिफाफे में 10 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट उप संचालक उद्यान जिला इन्दौर के नाम बनाकर पूर्णतः भरे हुए फलबहार नीलामी निविदा 16 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय के बॉक्स में डाले जा सकेंगे। उसी दिनांक 16 सितम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे निविदाकर्ताओं के समक्ष निविदाएं खोली जायेंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी अथवा उप संचालक उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version