विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- बेटी मार दी; चार साल पहले की थी लव मैरिज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस के मुताबिक प्रिया गिरी ने सुखलिया निवासी विजय तोमर से प्रेम विवाह किया था। उसका ढाई साल का बेटा भी है। प्रिया ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय ने काॅल कर प्रिया के भाई पवन को मौत की खबर दी।
इंदौर के सुखलिया में महिला ने लगाई फांसी।
मायके वालों का ससुराल पर हत्‍या का आरोप।
मृतिका का एक ढाई साल का बच्‍चा भी है।
इंदौर। सुखलिया निवासी प्रिया गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पति सहित जेठ-जेठानी और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उनका आरोप है कि प्रिया को गला दबाकर मारा गया है। हीरानगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। एसीपी डीएस येवले को जांच सौंपी है।
पुलिस के मुताबिक प्रिया गिरी ने सुखलिया निवासी विजय तोमर से प्रेम विवाह किया था। उसका ढाई साल का बेटा भी है। प्रिया ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विजय ने काॅल कर प्रिया के भाई पवन को मौत की खबर दी। उसको स्कीम-54 स्थित निजी अस्पताल ले गए लेकिन मृत बता दिया।
प्रिया की बहन आरती ने कहा उसको विजय(पति),चेतन(जेठ),ससुर सूरतसिंह सहित जेठानी और सास पर आरोप लगाया है। आरोपित दहेज की मांग कर परेशान करते थे।
कुछ दिनों पूर्व प्रिया ने वाट्सएप पर स्टेट्स भी लगाया था। टीआई के मुताबिक मौके पर एफएसएल को भी बुलाया गया है।
प्रिया ने साड़ी से फांसी लगाई है। उसकी चार साल पूर्व ही शादी हुई थी, इसलिए एसीपी द्वारा जांच की जाएगी।

Exit mobile version