इंदौर। कैचमेंट एरिया से लगातार पानी आने के चलते यशवंत सागर डैम का जलस्तर 19 फीट तक पहुँच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कल 3 सितम्बर की शाम 6 बजे एक गेट खोला गया था। वहीं, आज सुबह 7 बजे बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक और गेट खोला गया है।वर्तमान में कुल दो गेट खुले हैं। डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के गांवों एवं उज्जैन डैम प्रशासन को इसकी सूचना प्रेषित कर दी गई है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
