पीड़ित परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु पर उनके निवास पर परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिलावट ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उन्होंने बताया कि घटना में मृत हुए दोनों बच्चों पटेल नगर रेवती सांवेर के प्रिन्स पिता मुकेश दिवनिया उम्र (14) वर्ष तथा शिवराज तंवर उम्र (15) वर्ष पिता श्री मोती सिंह के परिजनों को शासन द्वारा चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दुखद घटना के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं शासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
