प्रधानाध्यापक, उच्च श्रेणी शिक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 एवं नियमित भृत्य की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर,
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के जिला कार्यालय इन्दौर द्वारा प्रधानाध्यापक, उच्च श्रेणी शिक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 एवं नियमित भृत्य की अनंतिम वरिष्ठता सूची 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में प्रकाशित की गई है। यह सूची उपरोक्त कार्यालय में देखी जा सकती है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त सूची में कर्मचारी की जानकारी में त्रुटि अथवा संशोधन होने पर वे अपने दावे-आपत्ति प्रमाण सहित 07 दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावे-आपत्ति अप्राप्त होने की दशा में सूची को सही मानकर अंतिम सूची जारी की जायेगी।

Exit mobile version