नो एंट्री का उल्लंघन किया 18 भारी वाहनों ने.., पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर दी हिदायत।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

  इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में  लगातार नो एंट्री में भारी वाहनों पर निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।  इसी कड़ी में कल दिनांक 03 अक्टूबर की सुबह से आज 04 अक्टूबर की सुबह तक, नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 18 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की और उन्हें  हिदायत दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

साथ ही सभी को प्रतिबंधित मार्गो का ध्यान रख, निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों को चलाने और प्रशासन द्वारा दिए निर्देशो का पालन कर सहयोग करने की समझाईश दी जा रही हैं।

👉 आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 पर सूचना दें।

Exit mobile version