नैनो कार में लगी आग,फायर ने किया काबू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के फूटी कोठी रोड पर बुधवार रात एक नैनो कार में अचानक धुआं निकलने के बाद आग लग गई। कार में दो युवक सवार थे। जो मौका देखकर उतरकर गए। इस दौरान कार का आगे का हिस्सा जलने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के अंदर किराने का सामान भरा हुआ था। जो युवक मार्केट में देने लेकर जा रहे थे। कार एक व्यापारी की बताई जा रही है। आग के चलते रोड के एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया था। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया है।

Exit mobile version